राज्यमंत्री ने किया स्टालों का अवलोकन, मेडिकल कॉलेज का 3D मॉडल बना आकर्षण का केंद्र
लखीमपुर खीरी Mar 26, 2025 at 07:12 PM , 110लखीमपुर खीरी। राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने जनप्रतिनिधियों, अफसरो संग सभी विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया। विभागीय योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर निर्देश दिए कि मेले में आने वाले व्यक्तियों को सरकार की योजनाओं का न केवल जानकारी दे बल्कि उन्हें योजना से जोड़कर उनके जीवन सुगम बनाया जाए। मेले में सभी विभागों के 40 से अधिक स्टॉल के माध्यम से उपलब्धियाें के साथ योजनाओं की जानकारी दी गई। राज्य मंत्री ने मेले में मेडिकल कॉलेज के 3D मॉडल का अवलोकन किया। बताते चलें इस 3D मॉडल को उपस्थित जनसमूह के आकर्षण का केंद्र रहा। उन्होंने बाल विकास पुष्टाहार विभाग की अगुवाई में 05 में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई संस्कार एवं पांच शिशुओ को गोद में लेकर खीर खिलाकर अन्नप्राशन कराया और नन्हे शिशुओं को दुलारा।






_page-0001.jpg)
























Comments