सुरक्षित उद्यमी-समृद्ध व्यापार" थीम पर हुआ भव्य कार्यक्रम, राज्यमंत्री ने किया शुभारंभ
लखीमपुर खीरी Mar 26, 2025 at 07:10 PM , 108उप्र सरकार के 8 साल पूरे होने पर राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां
राज्यमंत्री ने किया स्टालों का अवलोकन, मेडिकल कॉलेज का 3D मॉडल बना आकर्षण का केंद्र
मंत्री ने युवाओं को बांटा बिना ब्याज और गारंटी वाला लोन
लखीमपुर खीरी। उप्र सरकार के 08 वर्ष पूरे होने पर आईटीआई ओपन ऑडिटोरियम में जिला प्रशासन के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय मेले के द्वितीय दिवस "सुरक्षित उद्यमी-समृद्ध व्यापार" थीम पर भव्य कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यमंत्री, चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा, स्वास्थ्य, परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण विभाग उप्र मयंकेश्वर शरण सिंह ने विधायक योगेश वर्मा, लोकेंद्र प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, डीसीबी चेयरमैन विनीत मनार, डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, एसपी संकल्प शर्मा, सीडीओ अभिषेक कुमार संग दीप जलाकर कर मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मनमोहा, वही सरकारी योजनाओं के संगम ने लाभार्थियों को कई सौगातें दी। कार्यक्रम का सफल आयोजन डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल के नेतृत्व में सीडीओ अभिषेक कुमार व उनकी पूरी टीम पीडी एसएन चौरसिया, बीएसए प्रवीण तिवारी, डीपीआरओ विशाल सिंह आदि अफसरों ने किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने सरकार की 'सेवा, सुरक्षा और सुशासन नीति' पर जोर दिया। आज यूपी देश की अर्थव्यवस्था के ग्रोथ इंजन के रूप में जाना जा रहा है। यूपी ने गरीब कल्याण क्षेत्र में लंबी छलांग लगाई है। डीबीटी के माध्यम से पैसा पहुंचाने में यूपी देश में पहले स्थान पर है। यूपी निवेश में पूंजी को सुरक्षित रखने वाला राज्य है। आने वाले समय में यूपी निवेशकों में एक ड्रीम डेस्टिनेशन बनने की ओर है।
उन्होंने उत्तर प्रदेश में 8 साल के दौरान आए व्यापक परिवर्तन का जिक्र करते हुए अन्नदाता किसानों से लेकर महिलाओं तक के लिए सरकार की तरफ से किए गए कार्य का उल्लेख किया। उन्होंने उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था से लेकर अपराधियों के खिलाफ चलाए गए अभियान तक का जिक्र किया। कहा कि सरकार आपके विश्वास पर पूरी तरह से खरी उतरी है। भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने सरकार की उपलब्धियां को रेखांकित किया। योजनाओं के माध्यम से आम आदमी की जिंदगी में बदलाव की पूरी कहानी बताई। सरकार ने अंत्योदय के मंत्र को जमीन पर सरकार किया। योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाकर उनके जीवन स्तर को उठाने का काम किया। कार्यक्रम में सरकार की 'सेवा, सुरक्षा और सुशासन नीति' पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री और महाकुम्भ प्रयागराज के सफल आयोजन पर केंद्रित लघु फिल्म देखी और सुनी गई।






_page-0001.jpg)
























Comments