तस्करों के लिए वरदान साबित हो रहा अवैध लकड़ी का पुल

लखीमपुर खीरी , 121

पलियाकलां-खीरी। इंडो नेपाल सीमा को विभाजित करने वाली चंदन चौकी क्षेत्र के अंतर्गत मोहना नदी पर अवैध लकड़ी का पुल बनाया गया है, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नव निर्माणाधीन अवैध लकड़ी का पुल राष्ट्र विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने वाले तस्करों के लिए वरदान साबित हो रहा है। चंदन चौकी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बंदर भराड़ी  में मोहना नदी पर स्थित अवैध लकड़ी के पुल को संचालित करने वाले थारू युवक द्वारा अवैध रूप आवागमन करने वाले तस्करों एवं नेपाली नागरिकों से पुलिस प्रशासन के नाम धन उगाही की जाती है। अवैध लकड़ी पुल संचालक युवक सुनील राना ने बताया कि उक्त पुल स्थानीय पुलिस प्रशासन की सहमति से संचालित है जिसके एवज में प्रति माह पुलिस को सुविधा शुल्क दिया जाता है। मौके पर मौजूद मीडिया कर्मियों के समक्ष मौजूद नेपाली नागरिकों ने खुलासा करते हुए बताया कि पुल संचालक द्वारा पैदल यात्रियों से,10 , साइकिल चालकों से 30 तथा मोटर साइकिल चालकों से पचास रुपए वसूले जाते हैं। हैरानी यह है कि भारत नेपाल की अति संवेदनशील कही जाने वाली खुली सीमा पर तैनात सुरक्षा एजेंसियों की फौज इस अवैध लकड़ी के पुल संचालन से अंजान बने हुए हैं।

Related Articles

Comments

Back to Top