शांति व्यवस्था के लिए पुलिस मुस्तैद, अपराधियों पर कसा जाएगा और शिकंजा: निराला

लखीमपुर खीरी , 115

लखीमपुर खीरी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधों पर नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत मैलानी थानाध्यक्ष निराला तिवारी के नेतृत्व में एक बड़े कार्रवाई की गई। मैलानी थाना क्षेत्र के अलग-अलग क्षेत्र से 14 बार आंटियों की गिरफ्तारी की गई। इस कार्यवाही से अपराधियों में हड़कंप मच गया है। थाना अध्यक्ष निराला तिवारी ने बताया वारंटी राजकुमार, विजय निवासी राज नगर ग्रांट, नीरज निवासी देवीपुर ग्रांट , राजू निवासी बांकेपुर राजू निवासी नारंगा, धर्मेंद्र निवासी ककराही, गोविंद निवासी सुरजनपुर, बीपी निवासी मुल्लापुर, हरिश्चंद्र निवासी भारीगवा, अंकित, नन्हेंलाल और राहुल निवासी दुर्जनपुर, गुड्डू और नरेश निवासी सिकंदरपुर शामिल है जो विभिन्न मामलों में वांछित थे। इस दौरान टीम संसारपुर चौकी उप निरीक्षक मोहित पुंडीर, उप निरीक्षक तेज बहादुर सिंह, जुल्फिकार अली महिला और महिला कांस्टेबल साधना शर्मा समेत अन्य मौजूद रहे। थानाध्यक्ष मैलानी निराला तिवारी ने बताया क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही करने मैं कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

Related Articles

Comments

Back to Top