राज्यमंत्री ने लाभार्थियों को दी योजनाओं की सौगातें, खिले चेहरे
लखीमपुर खीरी Mar 26, 2025 at 07:15 PM , 111मंत्री ने बांटी 170 समूहों को रू. 02 करोड़ 55 लाख की सीआईएफ धनराशि
मंत्री ने युवाओं को बांटा बिना ब्याज और गारंटी वाला लोन
लखीमपुर खीरी। आईटीआई ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री, संसदीय कार्य, चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा, स्वास्थ्य, परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण विभाग उप्र मयंकेश्वर शरण सिंह ने विधायक योगेश वर्मा, लोकेंद्र प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, एसपी संकल्प शर्मा, सीडीओ अभिषेक कुमार संग राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 170 समूहों को रू. 02 करोड़ 55 लाख की सीआईएफ धनराशि का चेक वितरण किया। पीएम स्वनिधि के 05 लाभार्थी और पीएम मातृ वंदना योजना के पांच लाभार्थियों को टूलकिट प्रदान किया। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के 10 लाभार्थियों को टूलकिट प्रदान की। छह पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को चाभी एवं पांच लाभार्थियों को आयुष्मान गोल्डन कार्ड प्रदान किया। राज्यमंत्री ने विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत राजकीय आईटीआई के 10 छात्रों को टैबलेट का वितरण किया। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के 10 लाभार्थी युवाओं को लोन का वितरण किया। इस योजना के तहत ब्याज और गारंटी मुक्त पांच लाख रुपये का ऋण वितरित किया। इसमें 10 प्रतिशत 'मार्जिन मनी' अनुदान के रूप में दी जाएगी।






_page-0001.jpg)
























Comments