प्रजापति समाज का होली मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न

लखीमपुर खीरी , 117

लखीमपुर खीरी। गत दिवस रविवार को नगर के नसीरुद्दीन मेमोरियल मैदान में जागरूक प्रजापति महासभा उत्तर प्रदेश जनपद लखीमपुर खीरी के तत्वाधान में होली मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला संरक्षक रमेश कुमार प्रजापति द्वारा दीप जलाकर किया गया जिसमें भारी संख्या में प्रजापति समाज के भाई-बहन एवं बच्चे उपस्थित रहे। हाल पूरी तरह से फुल होने पर ऊपर बालकनी में कुर्सियां लगाई गई कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे योगेश वर्मा सदर विधायक एवं श्रीमती इरा श्रीवास्तव अध्यक्ष नगर पालिका परिषद लखीमपुर तथा जागरूक प्रजापति महासभा उत्तर प्रदेश के संस्थापक अध्यक्ष एडवोकेट  संतोष प्रजापति द्वारा समाज के लगभग 60 मेधावी बच्चों को शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को रेंजर साइकिल, सूटकेस, बड़ी दीवार घड़ी आदि देकर सम्मानित किया गया पुरस्कार पाकर सभी बच्चे बहुत प्रसन्न हुए तथा खुशी में नाचने लगे ! कार्यक्रम में वक्ताओं द्वारा समाज के उत्थान हेतु विचार विमर्श किया गया साथ ही प्रजापति समाज की राजनीतिक भागीदारी पर विस्तार से चर्चा की गई ! समाज में व्याप्त कुरीतियों को हटाकर समाज को शिक्षित संगठित करने पर विशेष चर्चा की गई ! कार्यक्रम में रमेश प्रजापति जिला संरक्षक, पपिल प्रजापति जिला अध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष मनोज प्रजापति एवं रामनाथ प्रजापति ,दिनेश प्रजापति प्रधान, मंजेश प्रजापति, जिला महासचिव सुरेश प्रजापति, कोषाध्यक्ष देवेंद्र प्रजापति, जिला सचिव अजय प्रजापति, उमाशंकर प्रजापति, राजेश प्रजापति, शोभित प्रजापति, अंचल प्रजापति, अरविंद प्रजापति, राजेश प्रजापति प्रधान, संजय प्रजापति,मीडिया प्रभारी नीरज प्रजापति सहित जिला कार्यकारिणी के समस्त सदस्य उपस्थित रहे विधानसभा अध्यक्ष शर्मा प्रजापति लखीमपुर, कपिल प्रजापति श्रीनगर, अतुल प्रजापति धौरहरा, जितेंद्र प्रजापति गोला, देव प्रजापति मोहम्मदी, रामसंजीवन प्रजापति निघासन, घनश्याम प्रजापति कस्ता उपस्थित रहेजनपद सीतापुर से पधारे जिला संरक्षक रमेश प्रजापति, जिला अध्यक्ष राधेश्याम प्रजापति, लखनऊ मंडल प्रभारी सुरेश प्रजापति, लखनऊ मंडल अध्यक्ष प्रदीप प्रजापति भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे कार्यक्रम का सुंदर तरीके से संचालन सभा के महासचिव सुरेश प्रजापति द्वारा किया गया। जनपद के 15 पत्रकार बंधुओ को सभा द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ! महासभा द्वारा जलपान के साथ-साथ उत्तम भोजन की व्यवस्था की गई जिसका उपस्थित जनमानस द्वारा आनंद लिया गया।
------

Related Articles

Comments

Back to Top