हजारों लोगों ने यज्ञ स्थल की परिक्रमा की
लखीमपुर खीरी Mar 25, 2025 at 07:56 PM , 113धौरहरा खीरी। संत श्रीतुलसीदास की कर्म स्थली श्रीराम वाटिका धाम में चल रहे श्री संत तुलसीदास महोत्सव एवं 27 लक्ष श्रीराम नाम महायज्ञ मे सोमवार को हजारों लोगों ने पहुंचकर यज्ञ स्थल की परिक्रमा की और यज्ञ में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आहुतियां डाली। दिन मे राम सुग्रीव मित्रता, लंका दहन लीला का मंचन किया गया। वही रात्रि मे बरसाना से आई रासलीला मडंली के द्वारा रासलीला,रासविहार,मयूर नृत्य,भक्त चंद्रहास लीला का मंचन किया गया। व्यास देवेंद्र पारासरजी के भजनो व रासविहार मयूर नृत्य देख कर श्रोता भक्तिरस मे सरा बोर हो गये। इस दौरान समिति के अध्यक्ष भगौती प्रसाद शुक्ला, प्रबंधक रामकुमार शर्मा,अचल अवस्थी,योगेंद्र मिश्रा,रामबाबू शुक्ला, उपेन्द्र मिश्रा सहित कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments