आशाओं ने अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन दिया
लखीमपुर खीरी Mar 25, 2025 at 07:55 PM , 117धौरहरा-खीरी। गत दिवस उत्तरप्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम धौरहरा को सौंपा सीएम को भेजे गए ज्ञापन में स्वास्थ्य अभियानों में अगवा की भूमिका निभा रही आशा कर्मियों की बेहतरी उनके जीवन जीने लायक मानदेय सामाजिक सुरक्षा और उनकी सेवाओं की निरंतरता के संबंध में वर्षों से उनके द्वारा उठाई गई मांगों पर सरकार द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है 45 और 46 श्रम सम्मेलन की सिफारिश के अनुसार कर्मचारी के रूप में मान्यता देने न्यूनतम वेतन ईएसई इपीएफ ड्यूटी देने के दशक भर से उठाई गई मांगों को अनसुना कर दिया जाता है प्रदेश में पिछले वर्ष 2 फरवरी को मिशन निदेशक के साथ हुई वार्ता में वर्ष 2019 से 2023 तक के और कुछ वर्षों की एक दशक से बकाया प्रोत्साहन राशि 1 लाख करोड़ से अधिक भुगतान में अधिकांश की अब अदायगी का विश्वास दिलाया गया था किंतु एक वर्ष बीत जाने के बाद उसे दिशा में कोई रुचि नहीं दिखाई गई उनका कहना है कि बजट में आशा वर्कर्स से वर्षों से उठ रहे सवालों को अनसुना कर दिया गया है वर्ष 2021 के दिसंबर माह से आशा को 6700 और संगिनी को 11500 रुपए का भुगतान करने का बयान सदन में उठाया गया था किंतु यह मिथ्या है प्रदेश में किसी एक भी आशा कर्मी को यह कथित भुगतान नहीं मिलता है कई बार निदेशालय और सरकार से जानने के लिए और यह राशि भुगतान कराए जाने के लिए सूचना की गई किंतु कोई भी सुनने को तैयार नहीं है प्रदेश में आशा कर्मियों के कार्यों के सापेक्ष मिलने वाली प्रोत्साहन राशियों में दिल खोलकर बेखौफ वसूली बेनामी खातों में धन के स्थानांतरण और उनके नगदी कारण का खेल जारी है आशा कर्मी बजट के पूर्व बहुत खुश थी की आने वाले बजट में हम लोगों के लिए कुछ ना कुछ निकल कर आएगा किंतु सरकार की अनदेखी से आशा बहू में बहुत ही निराशा और शुद्ध हैं अपनी मांगों की ओर ध्यान आकर्षित करने के लिए विगत 4 मार्च को प्रदेश भर में ज्ञापन दिए गए इसी क्रम में लखीमपुर खीरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रमियाबेहड़ और धौरहरा की आशाबहू ने अपना मांग पत्र उपजिलाअधिकारी को देते हुए बजट में अनदेखी का प्रतिवाद शांतिपूर्ण ढंग से किया गया ज्ञापन देने वालों में कमर जहां लक्ष्मी अनीता रेशमा धौरहरा बीटा रेनू मीनार सुनीता विद्यावती प्रेमवती सुमन देवी गुड़िया सरोजिनी राम जानकी उषा लीलावती आदि रमियाबेहड़ एवं धौरहरा की सैकड़ो आशा बहू उपस्थित रहीं।






_page-0001.jpg)
























Comments