जेपीएल-6 का फाइनल मैच के साथ भव्यतापूर्ण समापन हुआ

लखीमपुर खीरी , 105

लखीमपुर खीरी। जेसीआई लखीमपुर खीरी द्वारा आयोजित जेसीआई प्रीमियर लीग-6 का बीएसए एकादश व नगर पालिका परिषद की टीम के मध्य हुते फाइनल मुकाबले के साथ भव्यतापूर्ण समापन हुआ। इस फाइनल मैच में बीएसए एकादश की टीम ने जीत के साथ इस वर्ष की जेपीएल ट्राफी अपने नाम की। टीम के कप्तान अरविंद कुमार ने विजेता ट्राफी हासिल करते हुये जीत का श्रेय अपनी जुझारू टीम को दिया। बीएसए टीम के दिलशाद को मैन आफ दि मैच और मैं आफ दि सीरीज की ट्राफी प्रदान की गई। दिलशाद ने इस सीरीज में अपनी शानदार कमेन्ट्री से भी खूब वाहवाही बटोरी। उपविजेता नगर पालिका परिषद की टीम को रनर ट्राफी के साथ दोनों टीमों के खिलाड़ियों को को भी पुरस्कृत किया गया। जेपीएल-6 की टीम ने अपने प्रायोजकों के साथ अपने साथियों को स्मृति प्रतीक भेंट किये। कार्यक्रम का सफल संचालन पूर्वाध्यक्ष आर्येन्द्र पाल सिंह द्वारा किया गया। इस भव्य आयोजन में संस्थाध्यक्ष शुभम टण्डन, सचिव राहुल अग्रवाल , निदेशक विश्वास सेठ, रजत शेखर, स्पर्श अग्रवाल प्रभारी सौरभ वर्मा, कनिष्क बरनवाल, अमित मिश्रा, अर्जित अग्रवाल, अमर सिंह, कुलदीप गुप्ता, राममोहन गुप्ता, तुषार गर्ग, राहुल माथुर, मीता गर्ग, विक्रम सचदेवा, कपिल श्रीवास्तव, हिमांशु गुप्ता, कार्तिक गुप्ता, कार्तिक अरोड़ा, विनय श्रीवास्तव, कुशाग्र अग्रवाल, अंकित मित्तल, सचिन अग्रवाल, सैयद असद हुसैन, रामजी पुरी, प्रदीप वर्मा सहित तमाम लोगों की कार्यक्रम के अन्त तक सक्रिय उपस्थिति बनी रही।

Related Articles

Comments

Back to Top