खुले गहरे नालों की वजह से आए दिन चोटिल हो रहे पशु
लखीमपुर खीरी Mar 24, 2025 at 07:09 AM , 127लखीमपुर खीरी। करीब एक वर्ष पूर्व नगर पंचायत धौरहरा के नव सृजित मोहल्ला रामवाटिका धाम व सरोजनी नगर के मध्य सुजाई कुंण्डा मार्ग पर अगल बगल दो गहरे खुले नालो का निर्माण नगर प्रशासन की देखरेख में सम्पन्न कराया गया था तभी से दोनों नालों पर आम लोगों द्वारा कूड़ा कचरा डालकर व खुला होने के चलते आए दिन आवारा गौवंशीय पशु गिरते रहते हैं।जिसकी कोई सुध लेने वाला नहीं है।
जानकारी के अनुसार नगर पंचायत धौरहरा के नव सृजित मोहल्ला रामवाटिका धाम व सरोजनी नगर के मध्य धौरहरा सुजाई कुंण्डा मार्ग पर करीब एक वर्ष पूर्व नगर प्रशासन द्वारा जल निकासी के लिए दो गहरे नालों का निर्माण कार्य जस तस ठेकेदार द्वारा पूरा किया गया था।तभी से दोनों नाले खुले पड़े हैं।खुले नालों की वजह से रोजाना आवारा गौवंशीय पशु गिरकर चोटिल होने के साथ पड़ोसियों द्वारा नालो में कूडा कचरा व ईट पत्थर डालने की वजह से जल भराव जैसी गंभीर समस्या से विभिन्न प्रजातियां के मच्छरों का ठहराव होने से गंभीर प्रकार की बीमारिया फैलने की आशंका उत्पन्न होती दिखाई दे रही है। जबकि उपरोक्त मामले में ग्रामीणों द्वारा पहले थाना व तहसील दिवस में की गई शिकायतो पर कोई कार्रवाई नहीं हो सकी।अब देखना है कि नगर पंचायत द्वारा दोनों नालों की सफाई के साथ साथ ढकने का प्रयास होगा या नहीं यह तो समय बताएगा।






_page-0001.jpg)
























Comments