मस्जिद कुरआन के आयतों की तिलावत से गूंज उठी
लखीमपुर खीरी Mar 22, 2025 at 07:55 PM , 141सिंगाही खीरी। माह-ए-रमजान के दूसरा अशरा खत्म हो गया। इस अशरे में कस्बे की जामा मस्जिद में कुरान तरावीह भी मुकम्मल हुई। रमजान माह के चांद रात से शुरू हुई कुरान तरावीह शुक्रवार की रात हाफिज बिलाल साहब ने मुकम्मल किया। इस दौरान रमजान की फजीलत बयान की गई। साथ ही देश में अमन-चेन की दुआएं की गई। 20 दिनों तक पूरी मस्जिद कुरआन के आयतों की तिलावत से गूंज उठी। इससे माहौल इबादत और रूहानियत से भर गया। मौके पर मस्जिद के इमाम साहब ने भाईचारा कायम रखने और सादगी भरा जीवन जीने का संदेश दिया। इस दौरान हाफिज बिलाल साहब ने कहा कि रमजान का महीना काफी खास है। इस महीने में नेकियां बरसती है। इस महीने में अधिक से अधिक इबादत, कुरान की तिलावत और तरावीह की नमाज अदा करनी चाहिए। साथ ही मगफिरत की दुआ करनी चाहिए।दुआ के बाद कमेटी के पदाधिकारियों ने हाफिज साहब को तोहफे देकर और लोगों को मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी जाहिर की। इस दौरान सिकरेट्री ज़ैनुल खां, तजम्मुल खान, जामा मस्जिद इमाम मुजीबुर्रहमान, अफजल हुसैन, मसूद खां मंजूर खां, खालिद गौरी सहित कई लोग उपस्थित रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments