जनपद के सर्वश्रेष्ठ युवा पुरस्कार से सम्मानित किए गए संदीप व श्रद्धा
लखीमपुर खीरी Mar 12, 2025 at 07:15 PM , 133लखीमपुर खीरी। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की तरफ से दिए गए 25-25 हजार, संदीप युवक मंगल दल तो श्रद्धा महिला मंगल दल की अध्यक्ष है। जनपद स्तर पर जनपद के सर्वश्रेष्ठ विवेकानंद यूथ पुरस्कार से संदीप कुमार वर्मा व श्रद्धा दीक्षित को नवाजा गया। दोनों को युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की तरफ से 25-25 हजार रुपये प्रदान किए गए। उनको पुरस्कार मिलने पर युवाओं और ग्रामीणों में खुशी है। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी सुधीर सिंह ने बताया कि विकासखंड कुम्भी गोला की ग्राम पंचायत बेलवा के रहने वाले संदीप कुमार वर्मा युवक मंगल दल के अध्यक्ष हैं। वह वर्ष 2018 से सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं। वह रक्तदान, पौधारोपण, नशा मुक्ति अभियान, जल संरक्षण, स्वच्छता अभियान, मतदाता जागरूकता व महिला स्वास्थ्य आदि के प्रति जागरूकता अभियान मैं सहभागिता एवं सहयोग करके जनपद के युवाओं को जागरुक कर रहे हैं। जिसके लिए इन्हें विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के द्वारा एवं इस बार के स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय समारोह दिल्ली में विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित कर सम्मानित किया जा चुका है, वहीं मोहम्मदी विकास खंड के शाहपुर राजा गांव के रहने वाली श्रद्धा दीक्षित महिला मंगल दल की अध्यक्ष हैं। वह भी मतदाता जागरूकता, महिला सशक्तिकरण जैसे सामाजिक जागरूकता के लिए कार्य कर रही है| इन दोनों युवाओं को वर्ष 2024- 25 के लिए चयन समिति के द्वारा चयन किया गया है| जिला युवा कल्याण अधिकारी अनिल कुमार तिवारी ने खुशी जाहिर करते हुए दोनों युवाओं को शुभकामनाएं दी।






_page-0001.jpg)
























Comments