देव सेठ उर्फ अमोघ की हत्या में तीन लोग गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी , 122

लखीमपुर खीरी । लखीमपुर शहर में, मृतक देव सेठ उर्फ अमोघ की गोली मारकर की गई हत्या की घटना के संबंध में थाना कोतवाली सदर पुलिस द्वारा सफल अनावरण करते हुए मुख्य अभियुक्त अनमोल पुरी उर्फ बाला पुत्र अमरनाथ पुरी निवासी ग्राम दरेरी थाना पदुआ जनपद लखीमपुर खीरी व शान्तनु अवस्थी पुत्र शरद अवस्थी निवासी मो० सरवती देवी कालोनी थाना कोतवाली सदर जनपद लखीमपुर खीरी और उत्कर्ष सिंह पुत्र शैलेन्द्र सिंह निवासी ग्राम कैमीभूङ थाना मितौली जनपद लखीमपुर खीरी हालमुकाम मो० शिवकालोनी थाना कोतवाली सदर जनपद लखीमपुर खीरी को रेलवे स्टेशन लखीमपुर के बाहर ग्राउण्ड से गिरफ्तार कर, मुख्य अभियुक्त अनमोल पुरी उर्फ बाला उपरोक्त की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त आला कत्ल, 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर व दो अदद जिन्दा कारतूस एवं एक अदद खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय के समक्ष भेजा गया है। बता दें कि घटना 10 मार्च 2025 को समय करीब 19.20 बजे मिश्राना चौराहा लखीमपुर शहर स्थित पुष्पा बुक डिपो के सामने, पूर्व की आपसी रंजिश को लेकर अभियुक्त द्वारा देव सेठ उर्फ अमोघ पुत्र श्री भरत सेठ नि० मो० अर्जुनपुरवा सेठ कालोनी थाना कोतवाली सदर जनपद लखीमपुर खीरी उम्र करीब 19 वर्ष की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी तथा पुष्पा बुक डिपों में कार्य करने वाले आदित्य कश्यप पुत्र दिनेश कश्यप नि० मो० हाथीपुर बक्सा मार्केट थाना कोतवाली सदर जिला खीरी के हाथ में गोली लगी थी। घटना के संबंध में मृतक देव सेठ उर्फ अमोघ के पिता श्री भरत सेठ पुत्र स्व० श्री नारायन किशोर सेठ नि० मो० अर्जुनपुरखा सेठ कालोनी थाना कोतवाली सदर जनपद लखीमपुर खीरी की लिखित तहरीर के आधार पर दिनांक 10 मार्च 2025 को थाना कोतवाली सदर पर मुकदमा  पंजीकृत हुआ था। अभियुक्त घटना के पश्चात मौके से फरार हो गये थे।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में श्री हेमन्त राय प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली सदर जिला खीरी,श्री हरिप्रकाश यादव निरीक्षक अपराध थाना कोतवाली सदर,श्री अनिल कुमार तिवारी व०उ०नि० थाना कोतवाली सदर, उ0नि0 श्री अजीत कुमार सिंह प्रभारी चौकी मिश्राना थाना कोतवाली सदर,उ0नि0 श्री दिनेश कुमार पाण्डेय प्रभारी चौकी रामापुर थाना कोतवाली सदर,का0 अमरजीत थाना कोतवाली सदर, का0 सुमित कुमार थाना कोतवाली सदर,का0 गौरव थाना कोतवाली सदर,का0 सचिन कुमार थाना कोतवाली सदर,का0 राहुल सोनकर थाना कोतवाली सदर,का0 विक्की सैनी थाना कोतवाली सदर मौजूद मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top