जुआ खेलते 03 गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी Mar 11, 2025 at 07:55 PM , 134लखीमपुर खीरी। सम्पूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व जुआ/सट्टा के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना नीमगांव पुलिस टीम द्वारा जुआ खेलते हुए 03 नफर अभियक्तों आरिफ पुत्र अजीज उम्र करीब 42 वर्ष नि ग्राम अल्लीपुर थाना हैदराबाद जनपद खीरी व इनाम बेग पुत्र कल्लन बेग उम्र करीब 30 वर्ष नि0 ग्राम सिकन्दराबाद थाना नीमगांव जनपद खीरी और राजीव पुत्र तुलसीराम उम्र करीब 26 वर्ष नि० ग्राम सिकन्दराबाद थाना नीमगांव जनपद खीरी को नरेसर ईदगाह के पास ग्राम रायपुर से 52 अदद ताश के पत्ते, माल फड 6790 रूपये व जामा तलाशी कुल 1370 रूपये बरामद कर गिरफ्तार किया गया जिसके संबंध में थाना नीमगांव पर जुआ अधिनियम पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गई हैं। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 श्री आशीष सहरावत चौकी प्रभारी सिकन्दराबाद थाना नीमगांव,हे0का0 जयप्रकाश राय थाना नीमगांव,हे0का0 शैलेन्द्र शुक्ला थाना नीमगांव,का० देवराज सिंह थाना नीमगांव जनपद खीरी मौजूद रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments