फोन से मिली फर्जी खाद की सूचना पर जिला कृषि अधिकारी ने दस्तावेज चेक करते हुए खाद का भरा सैम्पल

लखीमपुर खीरी , 131

लखीमपुर खीरी । लखीमपुर मे मरखापुर गोदाम से बमहौरा सोसाइटी के लिए जा रहा खाद भरा ट्रक जिला कृषि अधिकारी को फोन से मिली फर्जी खाद की सूचना। कोतवाली सदर की रामापुर पुलिस चौकी पर रोका गया खाद भरा ट्रक,जिला कृषि अधिकारी अरविन्द चौधरी ने दस्तावेज चेक करते हुए खाद का भरा सैंपल।जिला कृषि अधिकारी के द्वारा खाद को सही बताया गया। जांचें पूरी करने के बाद ट्रक कों रवाना किया गया। सूत्रों के मुताबिक रामापुर क्षेत्र के बेडनापुर नायरा पेट्रोल पंप पर बोरियों से चोरी कर बेची जा रही है सरकारी खाद की सूचना पंप पर डीजल भरने गए लोगों के द्वारा रामपुर चौकी को रात 2 बजे दी सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने ड्राइवर से पूछताछ की वह संदिग्ध लगने पर गाड़ी चौकी ले गए लेकिन सुबह से ही चौकी में ठेकेदारों वो दलालों का जमावडा शुरू हुआ और चौकी इंचार्ज के द्वारा गाड़ी छोड़ दी गई जबकि गाड़ी में खाद की बोरियों से निकली हुई खाद चीनी और चावल की बोरियों में मौके पर बरामद हुई चौकी इंचार्ज का कहना है कि बोरिया फट जाने के कारण खाद को चीनी या चावल की बोरी में भर गया है इसके साथ ही गाड़ी भी रोड पर चलने के लायक नहीं है गाड़ी का रजिस्ट्रेशन छोड़कर कोई भी पेपर बीमा ,प्रदूषण ,फिटनेस ,टैक्स कुछ भी वैलिड नहीं है  जो सब 6 माह पूर्व खत्म हो चुका है चौकी इंचार्ज साहब ने तो शिकायत ही बदल दी चौकी इंचार्ज का कहना है कि गाड़ी में खाद सही है और उसका सैंपल कृषि अधिकारी के द्वारा भेज दिया गया है जबकि नकली खाद की शिकायत ही नहीं है उसमें तो खाद चोरी कर बेचने की शिकायत थी और गाड़ी के परिपेक्ष में बोला कि गाड़ी के सारे डाक्यूमेंट्स कंप्लीट हैं उन्हें चेक करके ही गाड़ी को छोड़ा गया है जबकि गाड़ी के डिटेल्स कुछ और ही बयां कर रहे हैं।

Related Articles

Comments

Back to Top