किसान संगठन ने समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा

लखीमपुर खीरी , 116

लखीमपुर खीरी । भारतीय किसान संगठन के पदाधिकारियों ने किसानों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी को दिया।जिसमें उन्होंने बताया कि  किसानों का बकाया गन्ने का पेमेंट और वर्तमान का पेमेंट तत्काल कराया जाए ताकि किसान भाइयों को घर परिवार चलाने में समस्या का सामना न करना पड़े। किसानों का संपूर्ण कर्जा माफ किया जाए ताकि किसानों का जीवन सुख में व्यतीत हो और किसान आत्महत्या करने से बचे और किसान स्वतंत्र रूप से खुशहाल जीवन व्यतीत करें। प्रदेश के गन्ना मिल प्रशासन को आदेशित करें कि वह किसानों के साथ गन्ना मिल एवं सेंट्रो पर व्यवहार कुशलता से पेश आए घटौली की आ रही शिकायतों को तत्काल प्रभाव से रोका जाए और कार्रवाई करी जाए। महंगाई के इस दौर को देखते हुए गन्ने का रेट 450 रुपए प्रति कुंतल किया जाए ताकि किसानों के जीवन यापन में कोई कठिनाई न हो किसान देश का अन्नदाता है पूरे देश का पेट किसान भरता है किसनो की निम्न समस्याओं पर तत्काल ध्यान देकर निस्तारण कराया जाए।

Related Articles

Comments

Back to Top