समाधान दिवस पर जिलाधिकारी न पहुँचने पर मायूस हुए फरियादी

लखीमपुर खीरी , 128

अपनी शिकायत निस्तारित न होने पर 72 फरियादी मायूस लौटे
डी एम दुर्गा शक्ति नागपाल मिलने के इंतजार में पथराई फरियादियों की आंखें 

लखीमपुर खीरी। जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल के तय  कार्यक्रम के अनुसार धौरहरा तहसील परिसर में शिकायत कर्ताओ का हूजूम उमड़ पड़ा। और  शक्ति नागपाल के समाधान दिवस में ना आने पर मायूस हो घरों की ओर लौटे फरियादी। संपूर्ण समाधान दिवस खानापूर्ति बनकर रह गया। धौरहरा तहसील में शनिवार को 79 शिकायतकर्ता पहुंचे, जिसमें मात्र सात का ही निस्तारण कर सका। शेष 72 फरियादियाें को मायूस होकर लौटना पड़ा। दिनांक 01-03-2025 को तहसील धौरहरा में मुख्य विकास अधिकारी महोदय की अध्यक्षता व मा0 विधायक धौरहरा की उपस्थिति मे संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ,मुख्य विकास अधिकारी खीरी अभिषेक कुमार ,धौरहरा उप जिलाधिकारी, तहसीलदार आदित्य विशाल ने शिकायतें सुनीं। जिसमें से मात्र सात शिकायतों का निस्तारण करने के बाद CDO और SDM ने हर बार की तरह इस बार भी संबंधित अफसरों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों को प्राथमिकता में निस्तारण कराए। जहां विवाद की आंशका है, वहां पुलिस को लेकर जाए। शिकायतकर्ता का फीडबैक जरूर लें। वैसे तो संपूर्ण समाधान दिवस का समय सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक है, लेकिन धौरहरा तहसील में शनिवार को डीएम-एसपी का समाधान दिवस के आखिरी पल (समय) तक पलकें बिछाए बैठे रहे फरियादी मायूस हो स्वयं को ठगा सा महसूस कर घरों को वापस लौटे। समाधान दिवस में राजस्व 31, पुलिस 26, विकास 06, विद्युत 03, आपूर्ति 05, समाज कल्याण विभाग 08 फरियादी पहुंचे। मौके पर कुल निस्तारित - 07

Related Articles

Comments

Back to Top