समाधान दिवस पर गूंजा भू-माफिया मोहन त्रिवेदी का नाम

लखीमपुर खीरी , 301

लखीमपुर खीरी। जिला खीरी के तहसील धौरहरा के अंतर्गत समाधान दिवस पर पंडितपुरवा क्षेत्र से दो लोगों आनंद मोहन त्रिवेदी के खिलाफ शिकायती पत्र दिया। समाधान दिवस पर हरसिंहपुर निवासी मृत्युंजय दीक्षित ने शिकायती प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि ग्राम हरसिंहपुर में मेरी 12 बीघा जमीन है जिसमें 6 बीघा केला व 6 बीघा गन्ना उड़द लगी थी जिसको ग्राम पंडितपुरवा निवासी आनंद मोहन त्रिवेदी व उनके पुत्र देवाशीष त्रिवेदी ने अपना ट्रैक्टर ले जाकर केले व गन्ने की फसल को जबरन जोतकर नष्ट कर दिया। सूचना मिलने पर मैं जब मौके पर पहुंचा तो देवाशीष त्रिवेदी ने गालियां देते हुए अपना लाइसेंसी रिवॉल्वर निकालकर सीने पे लगा दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग जाने को  कहा। शिकायत करता मृत्युंजय ने पुनः अपनी जमीन वापस दिलाने की शासन से गुहार लगाई है। दूसरी शिकायत पंडित पुरवा सुजीकुंडा निवासी राम स्वरूप ने सरकारी खाद गढ्ढे   खलिहान चक मार्गपर आदि पर बाउंड्री वॉल बनाकर  कब्जा  कर लिया है शिकायतकर्ता ने बताया की पूर्व में शिकायतकर्ता ने कई बार प्रार्थना पत्र देकर तहसील प्रशासन से अवैध कब्जा हटवाने की गुहार लगाई किंतु उक्त दबंग व्यक्ति के आगे उसकी एक न चली  विवश होकर शिकायतकर्ता ने उच्च न्यायालय खंडपीड लखनऊ में एक रिट याचिका दायर किया था जिसमें तहसीलदार  धौरहरा ने तीन वर्ष पूर्व विपक्षी के खिलाफ धारा 67 की कार्यवाही की थी उसके बाद बेदखली की कार्रवाई नहीं की गई इस समय विपक्षी के द्वारा पुनः वक्त जमीन पर निर्माण कराया जा रहा है इसके संबंध में शिकायती प्रार्थना पत्र   समाधान दिवस  में देकर निर्माण कार्य रुकवाने एवंन् अवैध कब्जा हटवाने याय की गुहार लगाई।

Related Articles

Comments

Back to Top