पांच दिवसीय महासम्मेलनसंत रविदास जयंती पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता जुगल किशोर ने किया दीप प्रज्वलित, 28 फरवरी तक चलेगा कार्यक्रम

लखीमपुर खीरी , 118

मितौली (खीरी):-  विकासखंड मितौली क्षेत्र के हैदर नगर उर्फ रामचरन पुरवा स्थित तथागत गौतम बुद्ध पार्क में संत शिरोमणि रविदास जयंती के अवसर पर पांच दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व राज्यसभा सांसद जुगल किशोर ने संत रविदास और तथागत गौतम बुद्ध की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किए। कार्यक्रम का संचालन क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेंद्र प्रसाद ने किया। 

कमेटी ने जुगल किशोर और शमशाद अली को पंचशील पट्टिका और माला पहनाकर सम्मानित किया। जुगल किशोर ने अपने संबोधन में संत रविदास जी के जीवन पर प्रकाश डाला।

नाट्य कला मंडल दिसतापुर के प्रबंधक मनोहर लाल मित्रा के नेतृत्व में कलाकार दिन-रात संत रविदास, गौतम बुद्ध और डॉ. भीमराव अंबेडकर सहित अन्य महापुरुषों के जीवन पर आधारित झांकियां प्रस्तुत कर रहे हैं। यह कार्यक्रम 28 फरवरी तक चलेगा।

हर वर्ष की तरह इस बार भी इस पांच दिवसीय महासम्मेलन में दूर-दराज से बौद्ध भिक्षु और अन्य गणमान्य लोग शिरकत कर रहे हैं। कार्यक्रम में मोनू शुक्ला, सियाराम गौतम, अशोक कुमार गौतम, संजीव गौतम, उत्तम पांडेय समेत कई गणमान्य लोग और ग्रामवासी मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top