भयंकर एक्सीडेंट आधा दर्जन घायल

लखीमपुर खीरी , 114

धौरहरा खीरी --पीलीभीत बस्ती मार्ग पर भयंकर एक्सीडेंट   आधा दर्जन घायल पीलीभीत बस्ती हाईवे पर स्थित  ग्राम बैबहा के निकट अज्ञात वाहन ने तीन बाईकों में टक्कर मार दी। जिससे एक बालिका समेत कुल छः लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सी एच सी खमरिया में भर्ती कराया जहां घायलों की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल ओयल रेफर कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना खमरिया क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर स्थित बैबहा पेट्रोल पंप के निकट गुरुवार की दोपहर करीब 2:00 बजे अज्ञात वाहन तीन बाईकों को टक्कर मारते हुए फरार हो गया। हादसे में बाइक पर सवार, ऊंचगांव निवासी सलीम पुत्र मोहम्मद शफीक, रामपाल पुत्र लल्लू व ललमुन्ना मजरा रसूलपुर निवासी रामू पुत्र अयोध्या प्रसाद के साथ अन्य बाइक पर सवार ग्राम चौघड़िया थाना तंबौर जनपद सीतापुर निवासी बुद्धि प्रकाश पुत्र बाबूराम के साथ शिवांकी पुत्री ब्रजकिशोर, अर्चना पुत्री सुरेश गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। और एंबुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी खमरिया में भर्ती कराया जहां समस्त घायलों की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला मुख्यालय रेफर कर दिया।
प्रभारी निरीक्षक थाना खमरिया ने बताया कि सभी घायलों को सीएचसी खमरिया भर्ती कराया गया। और गंभीर रूप से घायलो जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

Related Articles

Comments

Back to Top