पुलिस चौकी कुकरा के प्रांगण में हुई पीस कमेटी की बैठक पुलिस चौकी के प्रांगण में होली एवं रमजान को मध्य नजर रखते हुए पीस कमेटी की बैठक हुई संपन्न।

लखीमपुर खीरी , 131

मैलानी खीरी ।

थाना मैलानी क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस चौकी कुकरा के प्रांगण में क्षेत्र के समस्त प्रधान एवं संभ्रांत  व्यक्तियों से रूबरू होकर होली दहन एवं रमजान के त्योहार को
 मद्देनजर रखते हुए थाना प्रभारी मैलानी राजेश कुमार ने कुकरा  पुलिस चौकी के प्रांगण में बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि होली दहेन के त्यौहार में चाहिए कि कोई घटना को अंजाम न दे,कानून व्यवस्था को ध्वस्त करने वालों को व हिंदू मुस्लिम गंगा जमुनी तहजीब को तार-तार करने वालों को जेल की सलाखों में कैद कर दिया जाएगा,तथा इस हिदायत के साथ चेतावनी भरे लहजे में होली दहन एवं रमजान के मौके पर सख्त निर्देश दिए कि होली दहन एवं रमजान तक शांत पूर्ण माहौल में त्योहार को निपटाए। तथा चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह यादव ने अपने संबोधन में कहा कि अमन शांति को कायम रखें यदि किसी व्यक्ति ने अमन शांति व भाईचारा को तार -तार करने की साजिश रची तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी! इस मौके पर इरफान पठान उर्फ पम्मी- प्रधान पति फुरकानुद्दन उर्फ सिम्मी,प्रधान हरजिंदर सिंह,कुलदीप सिंह,जनक यादव,विनोद कुमार भारती,धनीराम,राजवीर सिंह, रामकिशुन,अजय यादव, जकीउद्दीन खांन,जकीउल्ला खान बरकाती,मुंशी खान, नाथू,मुस्तकीम अंसारी,एराज अंसारी,कांस्टेबल दिनेश कुमार,शैलेंद्र सिंह,दीपक सोलंकी सहित आदि संभ्रांत व्यक्ति मौजूद रहे!

Related Articles

Comments

Back to Top