रोजगार मेला का हुआ आयोजन
लखीमपुर खीरी Feb 21, 2025 at 07:32 PM , 343मैगलगंज खीरी। उत्तर प्रदेश सरकार की मंशानुसार बेरोजगार युवाओं को रोजगार से आच्छादित किए जाने के क्रम में मैगलगंज कस्बे के एक इंस्टिट्यूट में एकदिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार श्री गुरु नानक देव एजुकेशनल इंस्टीट्यूट गुरुदेवखेड़ा में दिनांक 24 फरवरी 2025 को एकदिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें क्षेत्र की चार कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। निजी क्षेत्र की कंपनियों का विवरण रोजगार संगम पोर्टल पर उपलब्ध है। उक्त पोर्टल पर पंजीकरण करना अनिवार्य है। जिससे योग्यता अनुसार प्रतिभाग कर रही कंपनियों में इच्छुक अभ्यर्थी आनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
जिला रोजगार सहायता अधिकारी साक्षी डागर ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि शिक्षित युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रोजगार संगम पोर्टल की शुरुआत की गई है। मेले में प्रतिभाग करने के इच्छुक अभ्यर्थी उक्त तिथि को अपने बायोडाटा के साथ श्री गुरु नानक देव महाविद्यालय परिसर गुरुदेवखेड़ा में सुबह दस बजे उपस्थित होकर मेले का लाभ उठा सकते हैं। उक्त रोजगार मेले में कंपनियों द्वारा अभ्यर्थियों की चयन प्रक्रिया नि:शुल्क रहेगी।






_page-0001.jpg)
























Comments