दो बाइकों के आपस में हुई टक्कर से दो की मौत
लखीमपुर खीरी Feb 21, 2025 at 07:35 PM , 120निघासन खीरी। दो बाइकों के आपस में हुई टक्कर से दो की मौत हो गई है जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी निघासन भेजा गया वहां से लखीमपुर रेफर कर दिया गया।
निघासन थाना क्षेत्र के खैरहनी गांव के पश्चिम पुलिया के पास बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। मझगईं थाना के धर्मापुर के कोलवा फार्म निवासी इंद्रजीत सिंह अपने साथी सुमेर सिंह निवासी धर्मापुर टांडा के साथ खैरहनी की तरफ जा रहे थे। बम्हनपुर भट्ठा के आगे सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि इंद्रजीत सिंह की मौके पर मौत हो गई सुमेर घायल हो गया। सामने वाली बाइक पर सवार ढखवा गदियाना के जुबेर उर्फ शेरू, नसरुद्दीन तथा शादाब भी गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी निघासन भेजा। हालत गंभीर होने पर नसरूदीन, शादाब तथा शेरू को लखीमपुर रेफर कर दिया। लखीमपुर ले जाते समय जुबेर उर्फ शेरू 28 वर्ष की रास्ते में मौत हो गई। लखीमपुर में हालत में सुधार न होने पर नसरूदीन तथा शादाब को लखनऊ रेफर कर दिया।।






_page-0001.jpg)
























Comments