चोरों ने एक घर को बनाया निशाना

लखीमपुर खीरी , 109

मैगलगंज खीरी। मैगलगंज कोतवाली क्षेत्र के हैरमखेड़ा गांव में चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए नकदी के साथ साथ जेवरात पर भी हाथ साफ कर रफूचक्कर हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार मैगलगंज कोतवाली के हैरमखेड़ा गांव में हाइवे के किनारे गांव निवासी रिटायर्ड शिक्षक शिव प्रसाद शुक्ला के बंद पड़े घर का ताला तोड़कर हजारों की नकदी व जेवरात के साथ साथ घरेलू सामान पर भी हाथ साफ कर गए। घटना के कुछ दिनों पहले ही शिव प्रसाद शुक्ला व इनका पूरा परिवार अपने गांव वाले घर पर रह रहे थे। घटना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस ने मौका मुआयना किया।

Related Articles

Comments

Back to Top