व्यापारी के यहां आयकर विभाग का छापा

लखीमपुर खीरी , 292

गोला गोकर्णनाथ, खीरी।  बहस्पतिवार को मिल से जाने वाली सब्जी मंडी रोड स्थित आयकर विभाग की एक टीम ने पीएसी वल के साथ राकेश दाल वालों के फर्म पर छापा मारा, जहां पूरे दिन कार्रवाई चलती रही।
 गुरुवार को सुबह लगभग 11बजे गाड़ियों का एक काफिला सब्जी मंडी रोड पर राकेश दाल वालों की फर्म के सामने जा रुका और सभी बिना कुछ बताएं ही उनके दुकान और मकान में दाखिल हो गए, तो कई दुकानदारों और व्यापार मण्डल के लोगों ने वहां पहुंच पता करना चाहा कि आखिर यह कौन लोग हैं, पर उन्हें कुछ नहीं बताया गया, गेट और दरवाजों को बंद कर पूरे दिन दस्तावेज खांगले गए और तमाम जानकारियां जुटाई गईं।टीम की छापे मारी से व्यापारियों में हड़कंप मचा रहा।पता चला है कि आयकर विभाग की कई टीमों ने एक साथ पूरे जिले में छापेमारी की है।

Related Articles

Comments

Back to Top