दो दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ

लखीमपुर खीरी , 149

लखीमपुर खीरी।दिनांक 20  फरवरी 2025 को भगवानदीन आर्यकन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय लखीमपुर खीरी में दो दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य आयोजक डॉ पूजा शुक्ला के संयोजन व डॉक्टर राखी चौहान के कुशल संचालन में मुख्य अतिथि एस एम आसिफ व प्राचार्या प्रोफेसर गीता शुक्ला  के द्वारा फीता खोलकर किया गया, मुख्य अतिथि श्री एस एम आसिफ ने अपने उद्बोधन में छात्राओं को खेलों के उनके जीवन में महत्व के बारे में बताया, वहीं अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य प्रोफ़ेसर गीता शुक्ला ने छात्राओं के स्वास्थ्य में खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला।  खेल प्रतियोगिताओं में बैडमिंटन प्रतियोगिता एकल व  बैडमिंटन प्रतियोगिता युगल का आयोजन सुश्री वीना चौरसिया, निर्णयन प्रोफेसर सुशीला देवी श्रीमती आबिदा व जसमेल के द्वारा किया गया, बैडमिंटन प्रतियोगिता एकल में लविशा तिवारी को प्रथम स्थान, शिल्पी को द्वितीय स्थान तथा मनस्वी सिंह को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।बैडमिंटन प्रतियोगिता युगल में लविशा और लक्ष्मी को प्रथम स्थान, कृतिका और प्रियंका को द्वितीय स्थान, शिल्पी और रानी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।कैरम प्रतियोगिता का आयोजन डॉक्टर प्रीति सिंह, निर्णयन डॉ क्षमा तिवारी श्रीमती विमलेश व आफशा खान के द्वारा किया गया, जिसमें आरती राना को प्रथम स्थान, आयुषी को द्वितीय स्थान तथा फिरदौस को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इस अवसर पर डॉक्टर रेखा पांण्डेय ,श्रीमती रूपल, श्रीमती छाया वर्मा, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों सहित सहित अधिक संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं ।

Related Articles

Comments

Back to Top