दामाद ने की आत्महत्या। परिजनों का आरोप बेटे की हुई हत्या।
लखीमपुर खीरी Feb 20, 2025 at 08:15 PM , 191सिंगाही खीरी। थाना क्षेत्र के बथुआ में पत्नी को विदा करवाने आये दमाद ने जंगल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों लगाया हत्या का आरोप।
जानकारी के अनुसार बीते मंगलवार को राजपाल (23) पुत्र राम सनेही चखरा निवासी अपनी ससुराल थाना क्षेत्र के बथुआ गांव में अपनी पत्नी को विदा कराने के लिए आया हुआ था। बुधवार की रात में किसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। वह सुबह तड़के मोटर साइकिल ससुराल चला गया। बथुआ जंगल मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सिंगाही पुलिस सुचना पाते ही घटना स्थल गई और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया। मृतक की मां ने सुनीता ने हत्या का आरोप लगाते हुए बहु पूनम, ससुर सुकई, साला बबलू के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। हत्या है यह आत्महत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा






_page-0001.jpg)
























Comments