इन दिनों राम भरोसे है गोला की सुरक्षा व्यवस्था

लखीमपुर खीरी , 156

सीएम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यस्त है कोतवाली पुलिस


 दिन में लगी रहती है जाम अंधेरा होते ही चिंतित हो जाता है आवाम 


गोला गोकर्णनाथ, खीरी। कोतवाली पुलिस मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद करने में व्यस्त है। जबकि शहर की सुरक्षा व्यवस्था राम भरोसे हो गई है।
 मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर पूरे जिले के अधिकारी मशक्कत कर रहे हैं। अकेले गोला पुलिस की मशक्कत कुछ ज्यादा है। यहां ना रात को गस्त हो रही है और ना ही दिन में कोई निगरानी, यही कारण है कि शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर किसी का ध्यान नहीं है। दिन में जाम की झाम से लोग बेहाल रहते हैं। तो रात होते ही लोग घटनाओं को लेकर चिंतित हो जाते हैं।
 सोमवार को सुबह लगभग 7 बजे मॉर्निंग बॉक को जा रही मोहल्ला कुम्हारन टोला निवासी शाहीन बानो से उचक्कों ने सीओ ऑफिस के पास ही झांसा देकर उसके झाले उतरवा लिए थे। उसकी अगली रात मिल बाईपास रोड पर चोर दो ई रिक्शा की बैटरियां पार कर चुके हैं।जिसकी कीमत 80 हजार रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा भी कई वारदातें हो चुकी है, पर पुलिस का उन पर कोई ध्यान नहीं है। बस सीएम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यस्तता दिखाई जा रही है। ताकि अधिकारियों की नौकरी सुरक्षित बच सके। उन्हें जनता की सुरक्षा से कोई सरोकार नहीं लग रहा है।

Related Articles

Comments

Back to Top