टीम केसरी ने लगाए प्रशासन पर पेड़ों को जमींदोज करने के आरोप

लखीमपुर खीरी , 103

धौरहरा खीरी। बीते कोरेना काल के समय अपने कार्यों से चर्चा में आए टीम केसरी/राष्ट्र धर्म सर्वोपरि के सदस्यों द्वारा प्रधानमंत्री के जन्मदिवस से गांधी जयंती तक पहुंच सरकारी जमीन पर बृक्षारोपड कराया था लेकिन नगर पंचायत द्वारा कूड़े व कचरे के सहारे सभी पेड़ों को पाट दिया गया और भूमि का समतलीकरण कराने से भड़के टीम केशरी के कार्यकर्ताओं ने मीडिया से बातचीत करते हुए नगर पंचायत प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाएं।
जानकारी के अनुसार बीते कोरेना काल के समय अपने विशेष कार्यो से चर्चा में आई टीम केशरी/राष्ट्रधर्म टीम के सदस्यों ने  बुधवार को मीडिया से बातचीत करते हुए नगर पंचायत प्रशासन पर नवजात पौधौ को नष्ट करने का आरोप लगाते हुए कहा कि बीते 17 सितम्बर को प्रधानमंत्री के जन्मदिवस से लेकर गांधी जयंती तक हमारी टीम ने एक पेड मां के नाम से नव सृजित पार्क में करीब 170 पेड लगवाएं गये थे।जिसमें बाहरी लोगों द्वारा अनुदान राशि भी दी गई थी।शासन के निर्देश पर नगर पंचायत द्वारा सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत वेस्ट टू वडंर पार्क में बडे पैमाने पर वृक्षारोपण कराया गया था। जिसमें तरह तरह के पेड लगवाएं गये थे।सारे पेड चलने के बावजूद भी नगर पंचायत द्वारा उसी जमीन में बन रहे नवसृजित पार्क को नगर से निकलें कूडा व मिट्टी से पाटकर सभी नवजात पेड़ों को जमींदोज कर दिया गया।इसी बात से भड़के टीम केशरी के सदस्यों ने नगर पंचायत प्रशासन द्वारा किए गए कृत्य को अपमान जनक कहते हुए कहा कि सभी पौधो को नष्ट-भ्रष्ट करने से लोगों की भावनाएं आहत हुई।
इस दौरान राजहंस मिश्रा,जीतू शुक्ला,शुभम तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top