वास्तविक स्वामियों को मिला दुकानों का कब्जा

लखीमपुर खीरी , 117


धौरहरा खीरी। पहले से तय कार्यक्रम में मंगलवार दोपहर बाद नायब तहसीलदार धौरहरा की अगुवाई में काफी समय से अवैध कब्जे में चल रही दुकान पर वास्तविक स्वामित्व वाले को कब्जा सौपा गया।
ज्ञात हो कि नगर पंचायत धौरहरा द्वारा करीब तीन वर्ष पूर्व मेन बाजार में लगभग 90 पक्की दुकानों का निर्माण कार्य कराने के बाद जिम्मेदारो द्वारा आवंटन में किए गए खेल में तमाम दुकानदारों को इधर-उधर किया गया था।इसी कडी में मंगलवार दोपहर में नायब तहसीलदार धौरहरा बीरेंद्र यादव की देखरेख में नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी गौरव सिंह व कोतवाली प्रभारी सुरेश मिश्रा कस्बा प्रभारी बीरेंद्र सिंह उप निरीक्षक अरविंद तिवारी बबिता यादव की मौजूदगी में ताले खोलवाकर मुंशी पुत्र बंधा का भरा सामान हटाया गया और वास्तविक स्वामित्व वाले संतोष कुमार को ताला डालने के निर्देश दिया।
सूत्रों के मुताबिक पक्की दुकानों में नगर पंचायत के जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मचारियों ने आवंटन प्रक्रिया में खुलकर खेल खेला जिसकी बानगी लगभग 4 बजे दिखाई दी।जब पूरे प्रशासनिक अमले के सामने अवैध कब्जेदार द्वारा रो रोकर अधिकारियों से कहता रहा नगर पंचायत के के बाबू व स्थानीय निवासी नोमान अहमद ने 2.10 लाख लेकर मात्र 90 हजार रुपए की रसीद दी गई थी।
सूत्रों से ज्ञात हुआ है नगर पंचायत में बनाई गई और पक्की दुकानों का आपसी विवाद है।विवाद सुलझाने के लिए फरियादी तहसील प्रशासन व पुलिस प्रशासन के चक्कर लगाते देखें जा सकतें हैं
बताया जाता है निर्मित पक्की दुकानों में नगर पंचायत धौरहरा द्वारा आंवटित दुकानदारों ने अपनी अपनी दुकानें दूसरे लोगों को किराए पर दे रक्खा है सूत्रों के अनुसार लगभग एक दर्जन दुकानों में दूसरे लोग दुकाने चला रहे हैं।
इस प्रकरण में अधिशाषी अधिकारी गौरव ने बताया कि बहुत जल्दी सभी दुकानों का निरीक्षण किया जाएगा।अगर गड़बड़ी मिली तो वास्तविक दुकानदार का आवंटन प्रक्रिया को निरस्त करने की कार्यवाही होगी।

Related Articles

Comments

Back to Top