साधन सहकारी समिति कलुआकोट में पर्याप्त में उपलब्ध है किसानों के लिए खाद

लखीमपुर खीरी , 111

लखीमपुर खीरी। रमियाबेहड़ क्षेत्र के अंतर्गत बी पैक्स कलुआकोट साधन सहकारी कृषकों को समय के साथ उर्वरक प्राप्त कराती है, जिससे किसानों को समय पर फसल की बुआई करने में समस्याएं नहीं होती हैं।सरसों की बुआई से लेकर गन्ना बुआई तक कलुआकोट सोसाइटी सभी किसानों को उर्वरक समय से उपलब्ध कराती है। क्षेत्रीय किसानों के अनुसार सचिव शुभम श्रीवास्तव भी किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने के लिए तत्पर रहते हैं। क्षेत्रीय किसान उर्वरक की उपलब्धता से संतुष्ट हैं। किसानों ने बताया जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष विनीत मनार का कलुआकोट समिति के प्रति विशेष लगाव है जिससे क्षेत्रीय किसानों को समय से खाद मिलती रहती है।अभी तक 90 मीट्रिक डीएपी व 108 मीट्रिक टन यूरिया समिति को उपलब्ध कराई जा चुकी है।

Related Articles

Comments

Back to Top