स्कूल में एनुअल फंक्शन बड़ी धूमधाम से मनाया गया।
लखीमपुर खीरी Feb 16, 2025 at 06:53 PM , 94सिंगाही खीरी। कस्बे में सिंगाही पब्लिक स्कूल में प्रदर्शनी व एनुअल फंक्शन बड़ी धूमधाम में मनाया गया। सामूहिक प्रार्थना के साथ छात्र-छात्राओें ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ बतौर मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद क़य्यूम ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प चढ़ाते हुए किया। इस दौरान मोहम्मद क़य्यूम ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि सभी विद्यालयों को इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन करना चाहिए, ऐसे सांस्कृतिक और मनोरंजन भरे आयोजन से बच्चों में नैतिक मूल्यों और अनुशासन का विकास होता है। उसके बाद बच्चों ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। कार्यक्रम में बच्चों ने एकल गीत, डांस, सामूहित नृत्य, नाटक प्रस्तुत किए। मनरूप कौर ने मम्मी नु पसंद नहीं तू तेरा गोरा मुँह गीत पर शानदार प्रस्तुत दी। अहा टमाटर बड़े मजेदार पर नन्हे मुन्ने बच्चों डांस करके सबका मन मोह लिया। पार्थ गुप्ता, सार्थक, सुभम, दाऊद आदि ने चुनरी चुनरी पर डांस पर खूब तालियां बटोरी। सिंगाही पब्लिक स्कूल के प्रबंधक आलोक श्रीवास्तव ने सभी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया और अभिभावकों का आभार जताया। संचालन अध्यापक फरीना और फरीद अहमद ने किया। इस दौरान, बलविंदर सिंह, मदन गोपाल वर्मा, रमन जायसवाल, विवेक श्रीवास्तव, मोहम्मद लतीफ, जोगेंद्र शाक्या, ऋषभ जैन, दीपिका मिश्रा, हर्षिता मिश्रा, ऋचा गुप्ता सहित स्कूल के विद्यार्थियों समेत उनके अभिभावक मौजूद रहे।































Comments