स्कूल के वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय मंत्री आशीष पटेल

लखीमपुर खीरी , 96

युवा पत्रकार योगेश वर्मा को प्रमाण पत्र व शील्ड देकर किया सम्मानित

लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश में कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल लखीमपुर खीरी पहुंचे जहां उन्होंने एक निजी स्कूल के कार्यक्रम वार्षिक उत्सव में प्रतिभा किया इस दौरान उन्होंने सामाजिक क्षेत्र में किए गए लोगों के कार्य की सराहना की और उन्हें प्रमाण पत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया। स्कूल के कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री आशीष पटेल पहुंचने पर स्कूल की तरफ से उनका स्वागत किया गया इस दौरान स्कूल के बच्चों के द्वारा कई कार्यक्रम उनके सामने पेश किए गए।  जिसकी मंत्री आशीष पटेल ने काफी सराहना की वही कई क्षेत्रों में उत्कर्ष कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया। इसी क्रम में पत्रकारिता जगत में युवा पत्रकार योगेश वर्मा को पत्रकारिता जगत में उत्कर्ष कार्य करने के लिए प्रमाण पत्र व शील्ड देकर कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने सम्मानित किया और उनका हौसला बढ़ाया। कार्यक्रम के आयोजक अभिषेक कनौजिया ने कहा कि वह लगातार अपनी संस्था के द्वारा लोगों की मदद कर रहे हैं जिसमें वह हर साल कोई ना कोई कार्यक्रम करते रहते हैं इस दौरान काफी संख्या में ग्रामीण व बच्चों के अभिभावक मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top