शिव मंदिर जाने बाले मार्ग पर अतिक्रमणकारियों पर चला पुलिस व प्रशासन का हंटर।
लखीमपुर खीरी Feb 16, 2025 at 06:55 PM , 118गोला गोकर्णनाथ खीरी।
उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के संभावित दौरे एवं महाशिवरात्रि के पर्व को लेकर प्रशासन हुआ एलर्ट मोड पर।
शनिवार शाम तेजतर्रार एस डी एम गोला विनोद कुमार गुप्ता ने गोला कोतवाल चन्द्रशेखर सिंह, नायब तहसीलदार सर्वेश यादव एवं भारी पुलिस अमले के साथ के साथ कानून का राज कायम करने, शांति व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण बनाए रखने के मद्देनजर गोला नगर में लगातार पैदल निरीक्षण कर शिव मंदिर जाने बाले सभी मार्गो पर अतिक्रमण कारियो खो शक्त हिदायत देकर हटवाया।
वही एस डी एम विनोद गुप्ता गोला ने नगर के प्रमुख मार्गो पर दुकानों के सामने सड़क पे अतिक्रमण देख हुए बेहद सख़्त, और अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी देते हुए बोले यदि अतिक्रमण करता हुआ व सामान यदि दुकानों के सामने से न हटाया तो होगी सख्त कार्यवाही।
ताकि रोड पर राहगीरों व वाहनों को यातायात में प्रभावित न होना पड़े और कोई भी दुर्घटना ना हो पाए।
सड़क पर अवैध अतिक्रमण कर यातायात बाधित करने पर संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्यवाही हेतु दी हिदायत।
इस पैदल गश्त में गोला नगर पालिका के अधिकारी व कर्मचारी, व पी ए सी बटालियन एवं समस्त उपनिरीक्षक एवं महिला एवं पुरूष आरक्षी बल मौजूद रहा।






_page-0001.jpg)
























Comments