यज्ञ हमें परमार्थ करने की प्रेरणा देता है
लखीमपुर खीरी Feb 12, 2025 at 08:50 PM , 141लखीमपुर खीरी।यज्ञ हमें परमार्थ करने की प्रेरणा देता है।यज्ञ करने वालों का जीवन धन्य हो जाता है।यज्ञ में जो कुछ पदार्थ हवन किया जाता है अग्नि उसे वायु रूप में सब जगह पहुंचा देता है। हमारा जीवन भी यज्ञ मय है।हम भी लोगों की सेवा करके अपना जीवन परमार्थ मय बना सकते हैं। अतः हम नियमित रूप से यज्ञ करके वातावरण को शुद्ध करने में अपना योगदान दे सकते हैं। उक्त विचार हैं श्री वेदमाता गायत्री प्रचार समिति के संस्थापक अध्यक्ष पं राजेश दीक्षित के जिन्होंने श्री वेदमाता गायत्री शक्तिपीठ नवीन प्रयाग मेंला शारदानगर वैराज पर मां शारदा नदी के पावन तट पर नौकुंडीय गायत्री महायज्ञ कराते हुए कहे। उक्त महायज्ञ में पं बृजेन्द्र त्रिपाठी ने संस्कार संपन्न कराते हुए मानव जीवन में संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डाला। महायज्ञ में रात्रि में दीप महायज्ञ संपन्न की गई एवं धार्मिक झांकियां प्रस्तुत की गई। महायज्ञ में संगीत दिया बाबू राम शाक्य व चन्नू दास की टोली ने। महायज्ञ का समापन महापूर्णाहुति व भंडारे के साथ किया गया। समापन अवसर पर परिब्रजक पं उपेंद्र मिश्रा एवं सरोजनी देवी मिश्रा व जीवन कुमारी त्रिवेदी ने सभी परिजनों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। महायज्ञ में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने आहुतियां देकर पूण्य अर्जित किया एवं नशा न करने का संकल्प लिया। तथा पुंसवन, नामकरण,मूंडन व दीक्षा संस्कार संपन्न हुए।































Comments