"इंटरनेशनल हार्ट फेल्योर अवेयरनेस वीक" कार्यक्रम का सफल आयोजन

लखीमपुर खीरी , 168

लखीमपुर के ईलाइट इन होटल में , 12 तारीख को  इंडियन मेडिकल एसोसिएशन लखीमपुर  के द्वारा आयोजित The Lord’s Show’ के तत्वावधान में आज  इंटरनेशनल हार्ट फेल्योर अवेयरनेस वीक के तहत एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर के प्रख्यात चिकित्सक डॉ एस.पी.वर्मा , डॉ अरविंद मिश्रा डॉ संजीव भल्ला , डॉ एन.के. वर्मा,डॉ अर्पित वर्मा, डॉ शिशिर पाण्डेय , डॉ अखिलेश वर्मा, डॉ अनिल वर्मा और गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया और हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। कार्यक्रम का संयोजन प्रभाकर श्रीवास्तव द्वारा किया गया।

इस अवसर पर प्रमुख वक्ताओं ने हार्ट फेल्योर के लक्षण, बचाव और नवीनतम उपचार विधियों पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम के दौरान लोगों को हृदय रोगों से बचाव के लिए जीवनशैली में आवश्यक बदलाव, संतुलित आहार और नियमित व्यायाम के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के संयोजक IMA के प्रेसिडेंट डॉ अखिलेश खरे ने कहा, "हमारा उद्देश्य लोगों को हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और समय पर सही उपचार की जानकारी प्रदान करना है। वहीं सेक्रेटरी डॉ मनोज शर्मा ने बताया कि भविष्य में भी आई. एम. ए लखीमपुर इस तरह के जागरूकता अभियानों का आयोजन जारी रखेगा ।"

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने इसे अत्यंत उपयोगी और प्रेरणादायक बताया। आई एम ए लखीमपुर और 'The Lord’s Show' के इस प्रयास की सराहना की गई और इसे समाज के लिए एक महत्वपूर्ण पहल बताया गया।

Related Articles

Comments

Back to Top