*गौरीफंटा बॉर्डर पर टैक्सी माफिया का कब्जा सीमावर्ती अधिकारी नहीं दे रहें ध्यान।*
लखीमपुर खीरी Feb 11, 2025 at 07:17 PM , 148पलिया कलां खीरी। भारत-नेपाल के गौरीफंटा सीमा पर इन दिनों अवैध गतिविधियों का केंद्र बनता जा रहा है। सूर्योदय के साथ ही टैक्सी माफिया कस्टम और एसएसबी कार्यालय के मुख्य द्वार पर अपना कब्जा जमा लेते हैं। यहां से दिल्ली, कोलकाता और बेंगलुरु तक यात्री परिवहन का अवैध धंधा चल रहा है।
*टैक्सियों की अवैध पार्किंग, पुलिस को मिलता नजराना।*
स्थिति की गंभीरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि लखनऊ तक की यात्रा का किराया, जो सामान्यतः 250-300 रुपये है, उसके लिए यात्रियों से 850 रुपये तक की वसूली की जा रही है। इतना ही नहीं, टैक्सियों की अवैध पार्किंग के लिए नए स्थानों का निर्माण भी किया जा रहा है। लेकिन पुलिस की मिली भगत से यहा टैक्सी स्टैंड संचालित हो रही है।
कानून व्यवस्था के लिए चुनौती
सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि इन अवैध गतिविधियों में सीमा पर तैनात विभिन्न विभागों के अधिकारियों की कथित संलिप्तता की बात सामने आ रही है। यह स्थिति न केवल कानून व्यवस्था के लिए चुनौती है, बल्कि आम यात्रियों के लिए भी परेशानी का सबब बन रही है।
*कुछ कर्मचारियों की देन वन विभाग की भूमि पर अवैध कब्जा*
इतना ही नहीं दुधवा नेशनल पार्क द्वारा ठेके पर दी गई कैंटिन में भी टैक्सी खड़ी करवाने के 300 रूपये मोटरसाइकिल खड़े करवाने के ₹100 के हिसाब से अवैध वसूली हो रही है। बार्डर पर बसी बनगवां मंडी में भी वन विभाग की भूमि पर अवैध कब्जा कर दर्जनों कारों की पार्किंग की जा रही है जिस पर दुधवा नेशनल पार्क प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है वही सीमावर्ती कुछ कर्मचारियों की सरपरस्ती में यह धंधा नजराने देकर खूब फल-फूल रहा है































Comments