भगवान श्री राम जी की स्थापना का उत्सव मनाया गया हुआ हुआ भंडारे का आयोजन
लखीमपुर खीरी Jan 22, 2025 at 08:57 PM , 114धौरहरा खीरी।
अयोध्या में आज के दिन 22 जनवरी 24 को राममंदिर निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद आज भगवान के अद्भुत स्वरुप मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी।जिसे यादगार बनाते हुए हिन्दू संगठनों द्वारा कस्बे के बाजार में एक वर्ष पूरा होने पर भन्डारे का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
अयोध्या में राममंदिर निर्माण कार्य पूरा होने के बाद 22 जनवरी 24 को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की अद्भुत मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होने के चलते नगरीय क्षेत्र धौरहरा के मेन बाजार में हिन्दू समुदाय द्वारा एकत्र होकर भंडारे का आयोजन किया। जिससे भक्तों को हलुआ व पूड़ी सब्जी का प्रसाद वितरित किया गया।इस मौके पर मुख्य रूप से प्रमोद तिवारी,पूर्व चेयरमैन राजीव जायसवाल, विनोद तिवारी,प्रदीप अवस्थी,बब्लू निगम, शिवकुमार रस्तोगी,झुल्लन चौरसिया,आदिल किरमानी सहित सैकड़ों लोगों की मौजूदगी रही।































Comments