झाड़ियों में नवजात बच्ची मिली
लखीमपुर खीरी Jan 22, 2025 at 08:52 PM , 234धौरहरा/लखीमपुर खीरी।
ईसानगर थाना क्षेत्र खमरिया के जेठरा गांव में बुधवार को सुबह कोई जन्म लेते ही नवजात जिगर के टुकड़े को छोड़ गया। सूचना पर पहुंची खमरिया पुलिस की मदद से उसे सीएचसी खमरिया अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बताया फिलहाल बच्ची स्वस्थ है। ग्रामीणों ने बताया कि बच्ची को सुबह करीब 5.बजे छोड़ा गया है, जो एक नवजात लड़की है। वह एक कपड़े में लिपटी हुई थी।
जानकारी के अनुसार खमरिया थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, थाना क्षेत्र के जेठरा गांव गांव में यह खबर पहले कि झाड़ियों में एक नवजात बच्ची का भ्रूण पड़ा हुआ है, यह मामला बुधवार सुबह का बताया जा रहा है. सूचना मिलते ही खमरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया, पुलिस ने लावारिस बच्ची को अपने कब्जे में ले लिया गया फिर पुलिस द्वारा उस लावारिस बच्ची को सीएचसी खमरिया ले जाया गया जहां उपस्थित चिकित्सक ने बताया बच्ची अभी पूर्ण रूप से स्वस्थ है l पुलिस द्वारा चाइल्ड लाइन को सूचित करते हुये, बाल कल्याण समिति के समक्ष कार्रवाई शुरू कर दी गई है I
स्थानीय लोगों का कहना है कि नवजात बच्ची का इस तरह से झाड़ियों में फेंकना बेहद शर्मनाक है. यह घटना मां की ममता को भी शर्मसार करने वाली है, सरकार और प्रशासन 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान चला रहे हैं, लेकिन फिर भी इस तरह की घटनाएं निरंतर सामने आ रही है।































Comments