चचेरे साले व पत्नी के साथ मारपीट मुकदमा दर्ज

लखीमपुर खीरी , 198

धौरहरा/लखीमपुर खीरी।
बीती रात शराब के नशे में धुत्त होकर अपनी ससुराल पहुंचे युवक ने चचेरे साले व पत्नी के साथ जमकर मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुम्हेना के मजरा पिपरिया निवासी रामेश्वर ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मंगलवार की रात शराब के नशे में धुत्त होकर मेरा दामाद राममिलन निवासी रानीपुरवा अपने एक साथी के साथ रात 11 बजे घर में घुसकर लड़के कुलदीप व पत्नी रेखा देवी के साथ मारपीट करने के बाद फरार हो गया है।तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले को पंजीकृत कर लिया है।
 कोतवाल सुरेश मिश्रा ने बताया कि रात मारपीट से चोटिल लोगों का मेडिकल परीक्षण कराकर नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश जारी है।

Related Articles

Comments

Back to Top