छोटे लोहिया समाजवादी के स्तंभ _शशांक यादव

लखीमपुर खीरी , 146

लखीमपुर खीरी l समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय लोहिया भवन पर समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य पूर्व केंद्रीय मंत्री व छोटे लोहिया के नाम से जाने वाले जनेश्वर मिश्रा की पुण्यतिथि पर समाजवादी पार्टी के नेताओं ने उन्हें उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा अंजलि अर्पित की। 
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय लोहिया भवन पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी का संचालन समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव अंसार महलूद ने किया।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष रामपाल सिंह यादव ने कहा कि छोटे लोहिया ने समाजवादी आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान देते हुए अपनी पहचान बनाई पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए उन्होंने अपना पूरा योगदान दिया।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के पूर्व एम.एल.सी. शशांक यादव ने कहा कि छोटे लोहिया भी समाजवादी आंदोलन का स्तंभ थे उन्होंने उनके विचारों, संघर्षों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
इस अवसर पर गोष्ठी को  समशेर बहादुर, मोहन बाजपेई, इशरार अहमद, प्रख्याति खरे, अभय प्रताप सिंह बंटी, रघुवीर सिंह यादव, तृप्ति अवस्थी, रियाजल्ला खान ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर यश मोहन पटेल, खुर्शीद अहमद, अमित वर्मा, मो अफजाल, प्रवीन यादव, उमेश गिरि, शेखू मिर्जा, एहतिशाम खा, शबाना चौधरी, विक्रम वर्मा, दीपू तिवारी, आरती जनवार, भरत लाल, ऋषि राज गौतम, सुधीर यादव, यज्ञ प्रकाश मिश्रा, नेत्र प्रकाश मिश्रा, हासिम अंसारी, उत्तम वर्मा, रवि शंकर वर्मा, विनय मिश्रा, शहनवाज खान, त्रिभुवन सिंह सेंगर सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top