मिशन शक्ति के अंतर्गत सुलह समझौता से 12 मामलों में कराई गई विदाई

लखीमपुर खीरी , 137

लखीमपुरखीरी।नवागंतुक पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा के दिशा निर्देशन में थानाध्यक्ष महिला थाना शिल्पी शुक्ला की उपस्थित में काउंसलरों के द्वारा पति-पत्नी विवादों के 20 शिकायती प्रार्थना-पत्र में सुलह समझौता से 12 मामलों में विदाई करने का सराहनी कार्य किया गया हैं।ज्ञात हो महिला थाना परिसर में प्रत्येक रविवार को थानाध्यक्ष थाना महिला शिल्पी शुक्ला द्वारा  पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाने में प्राप्त शिकायतों में काउंसलर सुश्री कुसुम गुप्ता, कय्यूम जरवानी , श्रीमती नीति गुप्ता,सुश्री क्षमा टंडन,श्रीमती किरन अग्रवाल के सहयोग से सुलह समझौता करा कर टूटे हुऐ परिवारों मतभेद समाप्त कराकर एक साथ रहने के लिए पुन : दाम्पत्य जीवन व्यतीत करने के लिऐ तैयार किया जाता है,  इसी क्रम में आज दिनांक 12 जनवरी 2025 को काउंसलर सुश्री कुसुम गुप्ता, कय्यूम जरवानी  उपस्थित में घरेलू हिंसा , दहेज उत्पीड़न,  साझी गृहस्थी में निवास  व परिवारिक कलह के 20 शिकायती प्रार्थना पत्रों में सुलह समझौते का प्रयास किया गया जिसमेंं 12 मामलों में पति-पत्नी सुलह करके विदा हुए  एवं 8 अन्य मामलों में पति-पत्नी को सोचने समझने का मौका देकर अगले रविवार  बुलाया गया है, उप निरीक्षक  योगेन्द्र प्रताप महिला आरक्षी सुमन लता , सीता , सारिका चौहान, मुख्य महिला आरक्षी  रेनू सिंह का सहयोग रहा है।

Related Articles

Comments

Back to Top