पड़ोसी जनपद में चीनी मांझे की चपेट में आने से सिपाही की हुई मौत के बाद जांच के लिए दौड़े अधिकारी
लखीमपुर खीरी Jan 13, 2025 at 06:10 AM , 153लखीमपुर खीरी।शाहजहांपुर में चाइनीज मांझे से पुलिस कर्मी की गर्दन कटने से हुई मौत के बाद लखीमपुर खीरी में शहर की कई पतंग की दुकानों पर सदर कोतवाली पुलिस के साथ सदर तहसीलदार सुशील प्रताप सिंह द्वारा जांच की गई जिसमें बक्सा मार्केट में पतंग की दो दुकानों पर चाईनीज़ मांझा मिला जिसे पुलिस द्वारा जब्त कर लिया गया और प्रतिबंधित मांझा न बेचने की हिदायत देकर दुकानदारों को छोड़ दिया है।जानकारी के अनुसार बीते दिनों शाहजहांपुर की पुलिस लाइन में तैनात सिपाही शाहरुख हसन बाइक से ड्यूटी पर जाते वक्त चाइनीज मांझे की चपेट में आने से मौके पर दर्दनाक मौत होने के प्रकरण में जिला प्रशासन के निर्देश पर रविवार को तहसीलदार धौरहरा व कोतवाल धौरहरा की संयुक्त टीम ने कस्बे में पतंग बेच रहे दुकानदारों से संम्पर्क कर चाइनीज मांझे की बिक्री न करने की हिदायत दी व मौके पर मौजूद मांझे को सीज करने की कार्यवाही भी की गई।इस मामले में तहसीलदार धौरहरा आदित्य विशाल ने बताया कि कस्बे के अंदर चार दुकानों का निरीक्षण किया गया तीन जगह मिले चाइनीज मांझे को पुलिस बल ने सीज किया आगे कार्यवाही जारी रहेगी।































Comments