विटामिन ए संपूर्ण कार्यक्रम' का शानदार आगाज, पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने किया शुभारंभ
लखीमपुर खीरी Jun 10, 2026 at 07:30 PM , 2नगर पालिका के विकास को स्वास्थ्य से जोड़ना हमारी प्राथमिकता: डॉ. इरा श्रीवास्तव
बच्चों को अंधापन और संक्रमण से बचाएगी विटामिन ए की खुराक- सीएमओ
लखीमपुर खीरी। जनपद के बच्चों को रतौंधी एवं अंधापन, कुपोषण जैसी गंभीर बीमारियों से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार सुबह 'विटामिन ए संपूर्ण कार्यक्रम' का शुभारंभ किया गया। अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर, प्यारेपुर में आयोजित विशेष कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष गुप्ता ने फीता काट कर किया की। डॉ इरा श्रीवास्तव द्वारा आराध्या (22) माह, लक्ष्मी (5) वर्ष, एलिना (4) वर्ष को विटामिन ए की खुराक पिलाकर कार्यक्रम का आगाज किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने कहा कि स्वस्थ बच्चे ही देश और समाज का भविष्य हैं। उन्होंने नगर पालिका के विकास को सीधे स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ते हुए कहा, "जब तक हमारे शहर का हर नागरिक और बच्चा स्वस्थ नहीं होगा, तब तक विकास की परिकल्पना अधूरी है। नगर पालिका के विकास को स्वास्थ्य से जोड़ना हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। हम स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर शहरी क्षेत्रों में साफ़-सफाई और स्वास्थ्य सुविधाओं को हर घर तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, ताकि कोई भी बच्चा बीमारी का शिकार न हो।"
*9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को दी जाएगी खुराक: सीएमओ*
सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह अभियान 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों में विटामिन 'ए' की कमी को दूर करने के लिए चलाया जा रहा है। प्रत्येक टीकाकरण सत्र पर यह खुराक बिल्कुल निःशुल्क उपलब्ध है। उन्होंने खुराक की सही समय-सारणी की जानकारी देते हुए बताया कि
पहली खुराक 9 माह की उम्र पर (1 एमएल) दी जाती है। दूसरी खुराक 16 माह की उम्र पर (2 एमएल) दी जाती है।
इसके बाद बच्चे की 5 वर्ष की उम्र तक हर 6 महीने के अंतराल पर एक खुराक दी जाएगी।
विटामिन 'ए' की कमी के दुष्परिणाम के बारे में उन्होंने बताया कि बच्चों में विटामिन ए की कमी से रतौंधी, अंधापन, रोग प्रतिरोधक क्षमता में कमी, गंभीर तथा लंबे समय तक बीमारियों का बने रहना और कुपोषण जैसी समस्याएं हो जाती हैं, जिससे बाल मृत्यु दर में बढ़ोतरी होती है। वहीं समय पर खुराक देने से बच्चों को अंधापन से बचाव, कुपोषण से मुक्ति और रोगों से लड़ने के लिए इम्यूनिटी (प्रतिरोधक क्षमता) में जबरदस्त वृद्धि मिलती है।
अभियान के शुभारंभ के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम मुस्तैद नजर आई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला प्रशिक्षण अधिकारी डॉ. रवि सिंह, नोडल अर्बन डॉ. अमितेश द्विवेदी, अर्बन कोऑर्डिनेटर राहुल शाक्य, प्रभारी अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर डॉ. शाहीन फातिमा, एएनएम प्रियंका सिंह, रचना, रिमझिम और दीपक केवट सहित भारी संख्या में विभागीय कर्मचारी, क्षेत्रीय महिलाएं और बच्चे उपस्थित रहे।































Comments