वार्षिकोत्सव तथा मेधा अलंकरण समारोह का आयोजन

लखीमपुर खीरी , 140

लखीमपुर खीरी। दिनांक 12 जनवरी 2025 को राष्ट्रीय युवा दिवस तथा महान भारतीय विद्वान विवेकानंद जी के जन्म दिवस पर आर एम ज्ञान दायिनी इंटर कॉलेज राजाजीपुरम राजापुर लखीमपुर खीरी में वार्षिकोत्सव तथा मेधा अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। वार्षिकोत्सव तथा मेधा अलंकरण समारोह के मुख्य अतिथि कमलेश मिश्रा क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा अवध प्रांत ,विशिष्ट अतिथि योगेश वर्मा सदर विधायक लखीमपुर विनीत मनार अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक लखीमपुर रहे। वार्षिकोत्सव समारोह तथा मेधा अलंकरण कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के आदरणीय प्रबंधक राकेश वर्मा एडवोकेट के द्वारा की गयी।इस समारोह का आयोजन विद्यालय के प्रधानाचार्य सचिन शुक्ला जी के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ अतिथि आगमन के पश्चात विद्यालय की घोष टीम के सदस्यों द्वारा सम्मानित अतिथियों को विद्यालय के संस्थापक सदस्यों के चित्रों तक ले जाया गया जहाँ अतिथियों के द्वारा संस्थापक सदस्यों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पूजन अर्चन किया गया। इसके पश्चात अतिथियों को विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पुष्प वर्षा करते हुए मंच तक पहुंचाया।इसके पश्चात नन्हे मुन्ने बच्चों के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। इसके उपरांत मेधावी छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।कार्यक्रम के अंत में कमलेश मिश्रा के द्वारा विद्यालय परिवार द्वारा आयोजित किये गए कार्यक्रम की प्रशंसा की।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कालेज प्रबंधक द्वारा पधारे अतिथि जनों का धन्यवाद किया गया।विद्यालय प्रधानाचार्य सचिन शुक्ला द्वारा सभी अभिभावकों को धन्यवाद प्रेषित किया गया। कार्यक्रम के संयोजन व संचालन में श्रीमती कामिनी,आशीष सिंह,प्रदीप आदि ने अभूतपूर्व योगदान किया।

Related Articles

Comments

Back to Top