मार्ग दुर्घटना में बुझ गया घर का इकलौता चिराग

लखीमपुर खीरी , 170

हैलमेट न लगा होने के कारण चली गई जवान बेटे की जान 

मैगलगंज खीरी।औरंगाबाद बरबर मार्ग जोकि नेशनल हाइवे 730 ए पर ममता फिलिंग स्टेशन के सामने औरंगाबाद की तरफ से आ रहे छोटा हांथी व दो मोटरसाइकिल की आमने सामने टक्कर में दोनों मोटर साइकिले बरबर की तरफ से आ रही थी एक मोटर साइकिल चालक पप्पू सिंह को हल्की चोटे आईं दूसरी मोटर साइकिल चालक मुन्ना लाल की स्थित को देखते हुए पुलिस ने एम्बुलेंस से पसगवां अस्पताल भेजा दिया। जहां डॉक्टरों ने मुन्ना लाल को मृतक घोषित कर दिया।मृतक मुन्ना लाल एक परिवार की तबाही का सबब बन गया । एक मां की कोख सूनी हुई तो पत्‍‌नी की मांग व दो बच्चो के सिर से पिता का छिन गया साया।। हादसे में मुन्ना लाल (26) की मौत होने से एक घर का चिराग सदा के लिए बुझा दिया।हादसे में मुन्ना लाल की मौत का समाचार सुनते ही पूरा गांव स्तब्ध हो गया। उन्हें सहसा अपने कानों पर विश्वास ही नहीं हुआ। हो भी क्यों उन्हें दोपहर तक उनका चहेता उनके साथ ही तो था। घर वालों पर तो मानो वज्रपात हो गया। उनके घर का इकलौता चिराग हमेशा के लिए बुझ गया। हादसे में मृतक मुन्ना लाल अपने पिता की इकलौती संतान तो था ही पूरे परिवार की उम्मीद उससे जुड़ी हुई थी।मृतक के पिता नन्दू प्रसाद की मौत 20 वर्ष पहले ही हो चुकी हैं। काल के बेरहम हाथों ने मृतक के दो वेटे आयर्न (7 )अनुराग (5) मां सुभावती की गोद सूनी कर दी है। दस वर्ष पूर्व सुहागन बनी मनोरमा का भी सुहाग उजड़ गया।घटना में छोटा हांथी ड्राईवर मौके से भाग गया दुर्घटना में वाहन को पुलिस ने कब्जे में ले लिया।
हेलमेट लगा होता तो बेटे की बच जाती जान
औरंगाबाद।बिना हेलमेट के बाइक चलाने से मुन्ना लाल की दुर्घटना में हुई मौत से परिवार दु:खी है। कमाऊ बेटे के चले जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ सा टूट पड़ा है। माता सुभावती ने कहा कि बेटा यदि हेलमेट लगाए होता हो उसकी जान बच सकती थी। परिजनों ने लोगों से हेलमेट पहनकर ही बाइक चलाने की अपील की है।

Related Articles

Comments

Back to Top