*लखीमपुर और गोला गोकर्णनाथ स्टेशन पर हुआ दोनों महाकुंभ स्पेशल ट्रेनों का ठहराव*

लखीमपुर खीरी , 162

लखीमपुर खीरी- प्रयाग राज में लगने वाले महाकुंभ के मेले में श्रद्धालुओं को आने-जाने के लिए दो साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन हुआ था जो की मैलानी जंक्शन से झूसी प्रयागराज महाकुंभ तक हो रहा था। जिससे लखीमपुर के लोगों को स्पेशल ट्रेन का लाभ नहीं मिल पा रहा था। बीते 10 जनवरी को खीरी सांसद उत्कर्ष वर्मा मधुर के द्वारा भी रेलवे महाप्रबंधक गोरखपुर मंडल उत्तर प्रदेश से दोनों स्पेशल ट्रेनों को लखीमपुर एवं गोला गोकर्णनाथ रेलवे स्टेशन पर ठहराव करवाने के लिए मांग की गई थी जिस पर गौर करते हुए रेलवे विभाग के द्वारा दोनों स्टेशनों पर महाकुंभ स्पेशल ट्रेन को ठहराव करने की अनुमति दे दी गई है।

Related Articles

Comments

Back to Top