संकुल स्तरीय सम्पर्क प्रमुखों की बैठक सम्पन्न

लखीमपुर खीरी , 102

लखीमपुर खीरी।विद्या भारती विद्यालय पं0 दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कालेज (यू0पी0बोर्ड), लखीमपुर में संकुल स्तरीय सम्पर्क प्रमुखों की बैठक आयोजित हुयी। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में यातायात निरीक्षक लखीमपुर राकेश कुमार यादव जी उपस्थित रहे। इन्होंने पूर्व में संचालित शिशु मन्दिरों में सम्पर्क व्यवस्था पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सम्पर्क के माध्यम से किसी भी व्यक्ति को अपना बनाया जा सकता है। आचार्य-अभिभावक सम्पर्क शिशु मन्दिरों में प्रारम्भ से ही चला आ रहा है जिसे हमको अनवरत आगे लेकर चलते रहना चाहिए। इसकी भूमिका  मुनेन्द्र दत्त शुक्ल (प्रधानाचार्य, सनातन धर्म सरस्वती शिशु मन्दिर, मिश्राना) नें रखी। सभी विद्यालय से आये सम्पर्क प्रमुखों ने अपनी वर्ष भर की कार्य योजना बनायी तत्पश्चात कार्यक्रम का समापन संकुल प्रमुख डॉ0 योगेन्द्र प्रताप सिंह जी ने किया। आये हुए सभी अतिथियों का आभार जिला सम्पर्क प्रमुख उत्तम कुमार मिश्र जी ने ज्ञापित किया। इस बैठक में संकुल लखीमपुर के विद्या भारती के सभी विद्यालयों के सम्पर्क प्रमुख उपस्थित रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top