घर के बाहर खड़ा बैट्री ई रिक्शा की चोरी हो गई बैटरियां
लखीमपुर खीरी Jan 11, 2025 at 05:38 PM , 220लखीमपुर खीरी।थाना कोतवाली सदर क्षेत्र की पुलिस चौकी मिश्राना के अंतर्गत रहने वाले विशाल बाजपेई पुत्र जितेंद्र कुमार बाजपेई निवासी मेला मैदान गढ़ी रोड मोहल्ला गोकुलपुरी का रहने वाला है।पीड़ित ने कोतवाली पुलिस चौकी पर शिकायत देकर कहा है कि ई रिक्शा बैटरी संचालित जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर यूपी 31 बीपी 8813 है जिसको चलाकर रोजी-रोटी का खर्च सहित अपने परिवार का खाना खर्चा चलाता था लेकिन बीती 8 जनवरी 2025 की रात के करीब 1 बजे से लेकर 3 बजे के बीच में रोजाना की तरह 8 तारीख को भी ऑटो रिक्शा मेरे घर के पास खड़ा था जिसकी बैटरियां चोरी हो गई जो की ईस्टमैन कंपनी की थी जो चार्ज हो रही थी 3 बजे रात के बाद जब पीड़ित ने चार्जिंग की स्थिति जानने के लिये देखा तो पीड़ित का ऑटो रिक्शा घर के करीब 30 कदम की दूरी पर खड़ा पाया गया और उसकी चारों बैटरियां गायब थी जो किसी अज्ञात चोर द्वारा चुरा लिया गया है।पीड़ित ने कोतवाली पुलिस से मामले की जांच कराने और एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।































Comments