*कल मैलानी होकर जाएगी महाकुंभ मेला स्पेशल ट्रेन*

लखीमपुर खीरी , 267

*लखीमपुर खीरी* मैलानी। महाकुंभ मेला के श्रद्धालुओं के लिए रविवार को पहली ट्रेन काठगोदाम से चलकर मैलानी होते हुए प्रयागराज के झूसी स्टेशन तक जाएगी।

रेलवे की ओर से काठगोदाम-झूसी एक्सप्रेस और कासगंज-झूसी साप्ताहिक एक्सप्रेस का संचालन शुरू किया जाएगा। इसमें पहली ट्रेन काठगोदाम-झूसी एक्सप्रेस 12 जनवरी को काठगोदाम से 13:50 बजे चलकर 20:05 बजे मैलानी पहुंचकर 20:15 बजे झूसी के लिए रवाना होगी।

 

लखीमपुर खीरी में मैलानी से प्रयागराज तक महाकुंभ को लेकर स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है जो की मैलानी से सीधे प्रयागराज जाएगी लेकिन लखीमपुर व गोला गोकरननाथ स्टेशन पर नहीं रुकेगी जिसको लेकर सांसद उत्कर्ष वर्मा ने रेलवे विभाग को पत्र लिखा है और दोनों रेलवे स्टेशनों पर ट्रेन रुकवाने को कहा है।
इस ट्रेन का ठहराव जिले के गोला गोकर्णनाथ और लखीमपुर स्टेशनों पर नहीं रहेगा। लिहाजा महाकुंभ जाने वाले जिले के श्रद्धालुओं को मैलानी आकर ट्रेन में सवार होना पड़ेगा।

Related Articles

Comments

Back to Top